Best Yoga for Beginners in Hindi – शुरुआती लोगों के लिए 7 आसान योगासन और उनके फायदे
Best Yoga for Beginners (शुरुआती लोगों के लिए आसा न योगासन) मैने जब योग की शुरूआत की थी तब इन्हीं आसान योगासन के साथ की थी । ये आसन भले ही आसान लगते हो पर इनके फायदे चमत्कारिक है। आज के अस्त व्यस्त जीवन में हम न तो अपने खान पान का ठीक से ख्याल रख पाते है और नहीं, कार्य की अधिकता से होने वाले स्ट्रेस को रोक पाते है नतीजा Overthinking डिप्रेशन मोटापा आलस आदि रोग हमको घेर लेते है जिससे हमारी लाइफ स्टाइल बिलकुल ही निम्न स्तर की हो जाती है। लेकिन अपनी इसी व्यस्त जिंदगी से थोड़ा सा समय खुद के लिए निकालेंगे तो ये सारी समस्याओं से अच्छे से deal कर सकेंगे। आज का ये artical ऐसी ही समस्याओं से deal करने के लिए आपको मजबूत बनाता है क्योंकि आज के इस artical में हम कुछ ऐसे आसान योगासन के विषय में जानने वाले है जो करने में तो आसान है पर इनके फायदे आपको आश्चर्य चकित कर देंगे। नीचे आसनों के विषय में विस्तृत जानकारी दी जा रही है, आप अक्षरशः इनका अनुसरण कर अपना जीवन सुलभ बना सकते है। 1. Tadasana (Mountain Pose) इस क्रम का पहला आसन है, ताड़...