Best Yoga for Beginners in Hindi – शुरुआती लोगों के लिए 7 आसान योगासन और उनके फायदे
Best Yoga for Beginners (शुरुआती लोगों के लिए आसान योगासन)
मैने जब योग की शुरूआत की थी तब इन्हीं आसान योगासन के साथ की थी । ये आसन भले ही आसान लगते हो पर इनके फायदे चमत्कारिक है। आज के अस्त व्यस्त जीवन में हम न तो अपने खान पान का ठीक से ख्याल रख पाते है और नहीं, कार्य की अधिकता से होने वाले स्ट्रेस को रोक पाते है नतीजा Overthinking डिप्रेशन मोटापा आलस आदि रोग हमको घेर लेते है जिससे हमारी लाइफ स्टाइल बिलकुल ही निम्न स्तर की हो जाती है। लेकिन अपनी इसी व्यस्त जिंदगी से थोड़ा सा समय खुद के लिए निकालेंगे तो ये सारी समस्याओं से अच्छे से deal कर सकेंगे।
आज का ये artical ऐसी ही समस्याओं से deal करने के लिए आपको मजबूत बनाता है क्योंकि आज के इस artical में हम कुछ ऐसे आसान योगासन के विषय में जानने वाले है जो करने में तो आसान है पर इनके फायदे आपको आश्चर्य चकित कर देंगे। नीचे आसनों के विषय में विस्तृत जानकारी दी जा रही है, आप अक्षरशः इनका अनुसरण कर अपना जीवन सुलभ बना सकते है।
इस क्रम का पहला आसन है, ताड़ासन ये आसन आपकी रीढ़ और संपूर्ण शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा करता है और शरीर को flexible बनाता है, इसके नियमित अभ्यास से आपकी एकाग्रता बढ़ती है आप ज्यादा focused हो जाते है।
ताड़ासन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाए, अब अपने दोनों हाथों की fingers को एक दूसरे से joint कर ले, अब हथेलियों को पलट दे, अब हाथों को स्ट्रेच करते हुए ऊपर की ओर ले जाए साथ ही साथ अपने पूरे शरीर को stretch करते हुए अपनी एड़ियों को उठाए।इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक बने रहिए।
इस आसन को नियमित रूप से करने पर body posture सुधारता है, पैरों की calf muscle और रीढ़ को मजबूत और flexible होती है, छोटे बच्चों की height growth में सहायक है, body balance में सुधार आता है।
Vrikshasana एकाग्रता बढ़ाने वाला योग posture है, मन और मस्तिष्क को शांत करता है, focuse बढ़ाता है।
इसको करने के लिए अपने चित्त को शांत करे, सीधे खड़े हो जाए दोनों हाथों को साइड में फैलाकर पेड़ जैसा पोज बनाए, अब दोनों हाथों को साइड से ऊपर उठाते हुए, अपने एक पैर को मोड़कर दूसरे पैर की जांघ पर साइड से रखे, अब दोनों हाथों को आपस में जोड़ ले और इस स्थिति में 30-60 सेकंड रुके रहे। इसके बाद यही प्रक्रिया पैर बदल कर करे।
ये आसन आपको मानसिक रूप से strong बनाता है, एकाग्रता बढ़ाता हैं, आप focused होते है, posture सुधरता है, पैरो की मांसपेशियो को मजबूती मिलती है।
तीसरा चमत्कारी और आसान योगासन है भुजंगासन, भुजंग का अर्थ होता है नाग याने की cobra इसलिए इसे Cobra pose भी कहते है।
इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाए, अपने दोनों हाथों की हथेलियों को अपनी छाती के पास रखे, अब हाथो का सहारा लेकर श्वास लेते हुए upper body को ऊपर की तरफ ऐसे उठाए जैसे cobra अपना शरीर उठाता है, पूरे समय lower body जमीन से लगी रहे इस स्थिति में 30-60 सेकेंड तक रुके और फिर वापस relex हो जाएं। इस प्रक्रिया को 3 से 5 बार दोहराए।
इस आसन के अनेक फायदे है, इससे spine flexible होती हैं, पाचन तंत्र सुधरता है, नल नाभि की परेशानी दूर होती हैं, गैस कब्ज में भी राहत मिलती है, पेट की चर्बी कम करने में सहायक हैं।
Vajrasana इस आसन को करने से वज्र नामक नाड़ी प्रेस होती है, इसलिए इसका नाम वज्रासन पड़ा है। वज्र नाड़ी हमारे पैरों की पिंडलियों(Calf Muscle) से होकर गुजरती है। कई योगाचार्यो का मानना है कि इस आसन को करने से शरीर वज्र के समान हो जाता है, वज्र का मतलब बिजली Power शक्ति यानी शक्तिशाली हो जाता हैं।
इसको करने के लिए थोड़ी सी नर्म जगह योगा मैट या फिर कंबल या गद्दे पर घुटनों के बल खड़े हो फिर धीरे से अपने पैरों की एड़ियों पर बैठ जाए, पैरो के पंजों को पूरा खोल कर pressure आने दे, दोनों पैरो के अंगूठे आपस में टच होना चाहिए रीढ़ को बिल्कुल सीधा रखे और हाथों को जांघों पर रखे, शुरुआत में इस स्थिति में रुक रुक कर 1 मिनट तक करे habbit होने पर 5-10 मिनट तक करे।
इस आसन को करने से पाचन सुधरता है पेट संबंधी समस्याओं है, गैस, कब्ज एसिडिटी से भी राहत मिलती है, इस आसन को सुबह करे और खाना खाने के तुरंत बाद करे। या आपको जब भी मौका मिले वज्रासन में बैठे इससे आपकी habbit बढ़ जाएगी और जल्द फायदा मिलेगा। लंबे समय तक इस आसन में बैठने से mind calm होता है, और meditation करने के लिए भी ये अच्छा आसन है।
⚠️घुटनों में अगर पहले से दर्द हो तो डॉक्टर्स की सलाह के बाद ही इसे करे।
Balasana body और पेट की muscels और आंतो को relax करने वाला योगासन है। यह तनाव और थकान कम करने में मदद करता है। इस आसन को अक्सर सभी exercise ये आसनों को करने के पश्चात किया जाता हैं। 1-3 साल के बच्चे अक्सर जब उनींदे मतलब आधी नींद में होते है तो अपने आप ही इस pose में सो जाते है। इसलिए इस आसन का नाम बालासन या Child pose नाम दिया गया है।
इसको करने का तरीका बहुत ही सरल है, पहले वज्रासन में बैठे फिर धीरे से अपने ऊपरी शरीर यानी upper body को आगे की ओर झुका कर अपने सिर को जमीन पर रखे और हाथों को सामने फैला कर शरीर को ढीला छोड़ दे। इस आसन को जितनी देर करेंगे उतना आराम मिलेगा।
इस आसन को करने से आपकी core muscles पेट की आते spine को आराम मिलता है, इस आसन से तनाव घटता है थकान दूर होती है और आराम महसूस होता हैं।
योग करने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है, लेकिन वज्रासन आप खाने के बाद जरूर करे। बाकी आसन सुबह या शाम अपनी सुविधा अनुसार स्वच्छ वातावरण में करे, किसी धूप बत्ती या अगरबत्ती का धुआं न हो ।
✔ योग हमेशा खाली पेट करें
✔ शुरुआत में 10–15 मिनट पर्याप्त है
✔ comfortable कपड़े पहनें
✔ जल्दी result पाने के लिए रोज़ practice करें
✔ शरीर को ज्यादा force न करें
✔ सही posture बहुत जरूरी है
•Tadasana – 1 मिनट
•Vrikshasana – 1 मिनट
•Bhujangasana – 1 मिनट
•Vajrasana – 3 मिनट
•Balasana – 2 मिनट
इस routine को रोज़ करने से body flexible और active बनती है। अपनी क्षमता अनुसार समय को बढ़ाते जाए और नए आसनों को शामिल करते जाए।
Conclusion
अगर आप योग की शुरुआत करना चाहते हैं, तो ये सभी आसन सबसे अच्छे हैं। Beginners को हमेशा आसान योगासन से शुरुआत करनी चाहिए ताकि शरीर धीरे-धीरे flexible बने और injury का risk कम हो। नियमित योग करने से weight control, stress relief, digestion improvement और immunity boost जैसे कई फायदे मिलते हैं। इसलिए रोज़ कम से कम 10–15 मिनट योग जरूर करें। योग आपको स्वस्थ रखता है और स्वस्थ तन स्वस्थ मन स्वस्थ जीवन वाला मुहावरा सार्थक होता है।
FAQ (Frequently Asked Questions)
Q1. Beginners को कौन सा योग सबसे पहले करना चाहिए?
Beginners को Tadasana, Vajrasana और Balasana जैसे आसान योगासन से शुरुआत करनी चाहिए।
Q2. योग करने का सही समय क्या है?
सुबह खाली पेट योग करना सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन आप शाम को भी कर सकते हैं।
Q3. क्या रोज़ योग करना जरूरी है?
हाँ, रोज़ 10–15 मिनट योग करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
Q4. क्या योग से weight loss हो सकता है?
हाँ, नियमित योग करने से metabolism improve होता है और weight control में मदद मिलती है।
Q5. Beginners को कितने मिनट योग करना चाहिए?
शुरुआत में 10–20 मिनट योग करना पर्याप्त होता है।
👉 अपने अपनों की बेहतर सेहत के लिए इस पोस्ट को शेयर अवश्य करें।
"सुयोगा"










Comments
Post a Comment